तस्वीर -- साभार Google
पित्तर हो गए भित्तर, बेटा नेक चरित्तर कहावे,
जनक की आशीष बिना, संतान दलिद्दर हो जावे !!
जिंदा बाप कोई न पूजे, मरे को बाद में पुजवावे,
मुठ्ठी भर चावल लेकर, कव्वे को तब बाप बनावे !!
बाभन के पैर पूजकर, जी भर उसका लाद भरावे,
आधी छोड़ पूरीको धावे, आधी मिले न पूरी पावे !!
गाय को दुहकर कुत्ता पालें, बछड़ा भूखा रंभावे,
"साले" को उत्तम खिलावें, बाप "रूखा" ना पावे !!
धन खर्च करके खुद से, धर्मात्मा की पदवी पावे,
नर्क पथ पे है अग्रसर, तब भी देखो गाल बजावे !!